फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें गिराने पहुंचे भवन स्वामी ने डेयरी संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मकरंद नगर में दोस्तों का बुलडोजर लेकर पहुंचे भवन स्वामी ने दुकानें तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर भवन स्वामी ने किरायेदार डेयरी संचालक को पीट दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के काजीटोला निवासी अनुज कुमार गुप्ता का मकरंद नगर में भवन है। इसमें तीन दुकानें हैं। एक दुकान में गदनपुर वड्डू निवासी कन्हैया कुमार डेयरी चलाता है। किराये को लेकर कन्हैया कुमार और अनुज गुप्ता के बीच विवाद चल रहा है। सोमवार को अनुज कुमार गुप्ता, ग्वाल मैदान निवासी लालू यादव, कटरा मोहल्ला निवासी गौरव ठाकुर, शेखाना निवासी महेंद्र बाथम, चिरैयागंज निवासी अज्जू यादव और दो अज्ञात साथियों के साथ बुलडोजर से दुकानें गिराने पहुंच गया। कन्हैया ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें