फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पृथ्वीराज चौहान के निर्देशक के खिलाफ परिवाद दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फिल्म पृथ्वीराज चौहान के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ सपा नेता और अधिवक्ता नवाब सिंह ने मंगलवार को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। परिवाद में कहा है कि फिल्म के निर्देशक ने राजा जयचंद के किरदार को गलत ढंग से प्रस्तुत किया है। इससे यहां के लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं।
विज्ञापन

हाल ही में फिल्म पृथ्वीराज चौहान रिलीज हुई थी। जनपद कन्नौज में इस फिल्म के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन हो चुके हैं। सपा नेता ने बताया कि कोर्ट ने परिवाद स्वीकार कर लिया है और उन्हें 30 जून को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें