फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी के विरोध पर पति ने विवाहिता को किया बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। न्याय की आस में महिला बच्चों को लेकर कभी तिर्वा तो कभी सौरिख थाने के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली के लिलुइया गांव निवासी सपना ने बताया कि उसकी शादी 8 जुलाई 2016 को सौरिख के मोहल्ला नगरिया महादेव आंबेडकर नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। पति समेत ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग कर रहे थे। इस बीच उसने दो बच्चों को जन्म दिया। बाद में पति दिल्ली से एक महिला को ले आया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया।
मामले की शिकायत पुलिस के पास लेकर गई। 20 जून को ये लोग उसके मायके आए और लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालीजनों पर कार्रवाई के लिए कई दिनों से तिर्वा व सौरिख थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं। वहीं थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें