फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान शिकायतकर्ता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कब्जे की शिकायत पर जांच करने पहुंची राजस्व टीम के सामने ही कब्जेदारों ने शिकायतकर्ता को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। बचाने पहुंचे परिजनों को भी पीट दिया।
विज्ञापन

ग्राम अकबरपुर निवासी गीतेश ने एसडीएम से शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने गली में कब्जा कर लिया है। गुरुवार को राजस्व टीम पैमाइश करने पहुंची तो कब्जेदारों ने गीतेश को पीट दिया। मामला बढ़ता देखकर राजस्व टीम मौके से खिसक गई। इस दौरान बचाने पहुंची मां रमा देवी व परिवार के देवेंद्र को भी पीट दिया। सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें