हसेरन। जेवर देखने के बहाने सराफ की दुकान में घुसी महिलाओं ने टप्पेबाजी की। महिलाओं ने एक लाख के जेवर पार कर दिए। दुकानदार ने पुलिस को जानकारी दी है।
कस्बा निवासी अजय ने बताया कि अजय ज्वैलर्स के नाम से उसकी दुकान है। मंगलवार को किसी कार्य से वह बिधूना गया था। दुकान पर उसकी दूसरे नंबर की बेटी सिमरन बैठी थी। बुधवार को दो महिलाएं दुकान पर आईं और गहने दिखाने को कहा। बेटी ने अलमारी खोलकर टिफिन में रखे झुमके, अंगूठी, टॉप्स दिखाए। महिलाओं ने नई डिजाइन में और जेवर दिखाने के लिए कहा। इस पर सिमरन ने अलमारी से और जेवर निकाले लगी। इसी दौरान महिलाओं ने तीन जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी व दो अंगूठी पार कर लिए। बाद में पसंद न आने की बात कहकर चली गईं। बिधूना से लौटे अजय ने जांच की तो गहने गायब मिले। (संवाद)