छिबरामऊ। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने से नाराज ससुराल वालों ने विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के नगला भगू गांव निवासी सुलेखा ने बुधवार को थाने पहुंचकर बताया कि उसकी शादी साल 2016 में तालग्राम थाना क्षेत्र के नगला नुनार गांव में हुई थी। शादी के बाद से दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। 20 जून को पति ने सास-ससुर के सहयोग से कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा और जान लेने का प्रयास किया। किसी तरह बच कर वह देर रात मायके पहुंची। इसके बाद पुलिस ने उसे भर्ती कराया। (संवाद)