फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की बाइक में लगे झोले से टप्पेबाजों ने पार किए पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्लाट का बैनामा कराने के लिए शिक्षक ने बैंक से रुपये निकालकर बाइक की डिकी में रख लिए। रास्ते में सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर दुकान पर किसी काम से चला गया। इसी बीच टप्पेबाज झोले में पड़े पांच लाख रुपये निकाल कर भाग गए। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की, लेकिन सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

विशुनगढ़ रोड निवासी दशरथ सिंह प्राथमिक विद्यालय सधू नगला में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। एक प्लाट का बैनामा कराने के लिए शिक्षक ने आईडीबीआई बैंक से दो लाख और बैंक ऑफ इंडिया से तीन लाख रुपये निकाल कर सभी रुपये झोले में रखकर बाइक में लगे बैग में डाल दिए।
पीपल चौराहे के पास स्थित एक ज्वैलर्स से कुछ रुपये लेने के लिए शिक्षक बाइक को दुकान के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया। इसी दौरान टप्पेबाजों ने बाइक में लगे बैग से रुपये पार कर दिए। वापस आने पर बैग से रुपयों का झोला गायब देख शिक्षक के होश उड़ गए। पुलिस को टप्पेबाजी की सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी के कैमरे फुटेज चेक किए, लेकिन टप्पेबाजों का सुराग नहीं लगा सकी। अब पुलिस दोनों बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें