तिर्वा। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के कोडर गांव निवासी काजल ने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी शादी गांव निवासी मौसम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसके ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने एक लाख रुपये और बाइक दे पाने की क्षमता न होने की बात कही। इस पर ससुरालीजन काजल को और अधिक परेशान करने लगे। बीती 20 मई को पति मौसम, ससुर संजीव और सास महिमा ने पीटकर काजल को घर से निकाल दिया। (संवाद)