फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी जा रहे दिव्यांग को चोर समझ कर ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। रिश्तेदारी में जा रहे दिव्यांग को चोर समझ कर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। रिश्तेेदारों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए हैलट कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात रसूलाबाद थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव निवासी मंगूलाल (38) जन्म से बोल नहीं पाते हैं। गुरुवार रात करीब आठ बजे सौरिख थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी साढू़ जगतराम के यहां जा रहे थे। इस दौरान किर्राना और वीरपुर गांव के पास ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ कर पीट दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें