जलालाबाद। युवा किसान ने बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने गांव के एक युवक आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
गुरसहायगंज कोतवाली के गौरियाताल जलालाबाद निवासी अरविंद वर्मा (25) खेतीबाड़ी करते थे। गुरुवार शाम करीब चार बजे उन्होंने गांव के बाहर बाग में फांसी लगा ली।
अरविंद के पिता विजय वर्मा ने बताया कि गांव के युवक ने मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाकर बेटे की पिटाई की थी। इससे आहत होकर अरविंद ने आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)