फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने पर मीटर रीडर को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। बकायेदारी के चलते बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम से एक बकायेदार ने अभद्रता की। टीम में शामिल मीटर रीडर को बंधक बना लिया। पुलिस ने मीटर रीडर को छुड़वाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग दस हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों का कनेक्शन काट रही है। बुधवार को बिजली विभाग की टीम में शामिल मनीष कुमार, आदेश कुमार, राम सिंह, परशुराम, सत्यपाल, मीटर रीडर पीयूष सोलंकी अशोक नगर पहुंचे। कनेक्शन काटने पर एक उपभोक्ता कर्मचारियों से उलझ गया और पीयूष को गालियां देने लगा। आपत्ति जताने पर वह पीयूष को कमरे के अंदर ले गया और बंद कर दिया। इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों ने पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीयूष को कमरे से बाहर निकलवाया और बकायेदार को हिरासत में ले लिया। इसी बीच बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल रामौतार ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोतवाली में समझौता कर लिया। घटना की तहरीर किसी ने भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें