फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से नाराज युवक ने ससुराल में किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मायके में रह रही पत्नी ने पति के साथ जाने से मना कर दिया। नाराज पति ने ससुराल में ही खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे पति को सौ शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम लहरा निवासी सजल (25 ) मकानों में पुट्टी करने का काम करता है। रविवार को वह ग्राम कुंअरपुर बनवारी स्थित अपनी ससुराल आया था। उसने पत्नी से साथ चलने के लिए कहा तो पत्नी ने इंकार कर दिया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ। सजल ने गुस्से में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन ही उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सजल को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं सजल की पत्नी ने बताया कि पति अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। इस कारण उसने ससुराल जाने से इंकार किया था।
एंबुलेंस से टकराई बाइक, साला घायल
सजल को एंबुलेंस से सौ शैया लाया गया। कुंअरपुर बनवारी निवासी उनका साला जबर सिंह (15) पुत्र हनुमंत सिंह भी अस्पताल आ रहा था। जीटी रोड पर लता कोल्ड स्टोर के पास तेज रफ्तार बाइक एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे में जबर घायल हो गया। जबर सिंह ने हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों ने उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें