फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की जमीन कर दिया बैनामा, नौ साल बाद खुली हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जालसाजों ने नगर के मोहल्ला ऊंचा में स्थित पालिका की जमीन का बैनामा महिला को कर दिया। बैनामा होने के नौ साल बाद जब महिला ने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराया तो अधिशासी अधिकारी ने इस पर रोक लगा दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जेरकिला निवासी फूलबानो ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है। पति इमरान खां भी नहीं हैं। नौ साल पहले मोहल्ले के ही व्यक्ति ने ढाई लाख रुपये में मोहल्ला ऊंचा में स्थित जमीन का बैनामा पत्नी से करा दिया था। रिश्तेदारों से कर्ज लेकर खरीदी जमीन में निर्माण कार्य शुरू कराया तो नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी ने रोक लगा दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने जानबूझकर उसके साथ धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन का बैनामा उसके हक में करा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि जमीन का मामला राजस्व से संबंधित है, इसकी जांच राजस्व अधिकारी ही कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें