इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पति पर तीन तलाक देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता ने बताया कि दस दिन पहले उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। गुरुवार को स्वस्थ होने पर जब वह घर पहुंची तो ससुरालीजनों ने घर में ताला लगा दिया। पति ने ससुरालीजनों के साथ मिलकर फिर पीटा और तीन तलाक देने की धमकी दी। दोनों बच्चों को भी घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)