सौरिख। सीएसबी रोड पर बंद पड़े मकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने दूसरी मंजिल पर किराये के कमरे में रह रहे एक्सप्रेसवे के सीनियर फील्ड असिस्टेंट के घर से नकदी समेत हजारों रुपये के जेवर भी पार कर दिए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।
उरई के तुलसीधाम मोहल्ला निवासी पद्मेश कुमार दुबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार्यदायी संस्था एनसीसी में सीनियर फील्ड असिस्टेंट के पद पर तैनात हैं। पिछले सात सालों से सीएसबी रोड स्थित राजेश गुप्ता के मकान में किराये रहते हैं। मंगलवार की रात पद्मेश पड़ोसी के यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने गए थे, रात में वहीं पर सो गए। बुधवार को सुबह लगभग 5 बजे जब घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। दूसरी मंजिल पर कमरे में जाकर देखा, सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। पद्मेश के अनुसार चोर सूटकेस में रखे 45 सौ रुपये, एक अंगूठी, एक जंजीर चोरी कर ले गए। मकान मालिक के नीचे के कमरों से भी साबुन के कई गत्ते चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पर मकान मालिक राजेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। (संवाद)