फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर बनकर बधाई वसूल रहे युवक को पकड़कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बधाई वसूल रहे नकली किन्नर को ग्राम भानपुर में असली किन्नरों ने दबोच लिया। ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी और कोतवाली ले गए। कोतवाली में पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ग्राम भानपुर में एक नकली किन्नर बधाई वसूल रहा था। गांव निवासी एक व्यक्ति को शंका हुई तो इसकी जानकारी उसने किन्नरों की गुरु वर्षा और सोनी को दे दी। इसके बाद कई किन्नर भानपुर पहुंच गए। ग्रामीणों ने असली किन्नरों को बताया कि यह व्यक्ति असली किन्नरों के गुरु का एक्सीडेंट होने की बात कहकर बधाई की वसूली कर रहा था। नकली किन्नर ने खुद को मैनपुरी का रहने वाला बताया। यह सुनकर ग्रामीण भड़क गए और पिटाई कर दी। असली किन्नर उसे कोतवाली ले गए।
कोतवाली में पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि चार माह से बधाई वसूल रहा था। हर रोज दो से चार हजार रुपये की कमाई कर रहा था। कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें