फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पत्नी को पीट दिया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लापुरवा निवासी श्रीपाल यादव ने पुत्री पूजा की शादी फतेहगढ़ के गांव भुड़नामऊ निवासी राघवेंद्र यादव के साथ एक साल पहले की थी। रविवार सुबह पूजा ने पति राघवेंद्र, ससुर रामतीर्थ और सास मुन्नी देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और एक प्लाट की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर तीन जून को पीटा और ससुराल से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें