फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता के स्वस्थ होने तक पुलिस निगरानी में रहेगी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रेमी को घर बुलाने से पहले माता-पिता और भाइयों को नशीला पदार्थ खिलाने वाली किशोरी पुलिस निगरानी में रहेगी। बाल कल्याण समिति ने माता-पिता के स्वस्थ होने तक आशा ज्योति केंद्र में पुलिस की निगरानी में किशोरी को रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग (65) किसान की 13 वर्षीय बेटी की फेसबुक पर इटावा में रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग चलने लगा था। मंगलवार रात किशोरी ने प्रेमी को घर बुलाने से पहले पिता, मां और दो भाइयों को मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया था। शुक्रवार को कानपुर के हैलट अस्पताल से दो भाइयों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। माता-पिता का उपचार जारी है। वहीं शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बाल कल्याण समिति ने जब तक किशोरी के माता-पिता ठीक होकर नहीं आते हैं और बयान दर्ज नहीं कराते हैं तब तक उसे आशा ज्योति केंद्र में पुलिस की निगरानी में रखने का आदेश दिया है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि किशोरी के माता-पिता के अस्पताल से आने के बाद किशोरी को उनके साथ फिर बाल कल्याण समिति के समक्ष ले जाया जाएगा। समिति के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें