फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर डॉक्टर पर छात्र और उसकी दोस्त को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सीनियर डॉक्टर पर मेडिकल छात्र ने उसे और उसकी दोस्त को पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र और उसकी दोस्त छात्रा ने कॉलेज प्रशासन और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर और अस्पताल प्रशासन को दी शिकायत में एमबीबीएस के छात्र ने बताया कि वह कॉलेज परिसर में इंटर्नशिप कर रही दोस्त से बात कर रहा था। इसी दौरान सीनियर डॉक्टर ने आकर उसे व उसकी दोस्त को पीट दिया। इस दौरान डॉक्टर ने उसकी दोस्त से अभद्रता भी की। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया ने बताया कि कॉलेज में चिकित्सा शिक्षकों की कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सीनियर डॉक्टर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें