फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ट्रक चालक और हेल्पर से की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नजरापुर। फगुआ अड्डे पर ट्रक में सो रहे चालक और हेल्पर को बदमाशों ने पीट दिया। पांच हजार रुपये, मोबाइल और कागज लूट कर भाग गए।
विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी जिले के थाना सुगौली गांव चिलढप्पी निवासी जयश्री ट्रक चालक हैं। वे हेल्पर अनिल के साथ गुजरात के राजकोट से मुर्गी दाना लोड कर ट्रक से मुजफ्फरनगर (बिहार) जा रहे थे। बुधवार रात ट्रक का गियर बॉक्स खराब हो गया तो फगुआ अड्डे पर ट्रक खड़ा कर चालक व परिचालक वाहन में ही सो गए। रात में तीन बदमाश ट्रक के केबिन में घुस आए। चालक और हेल्पर को पीटा पांच हजार रुपये और बैग में रखे कपड़े, कागजात, एक फोन छीन कर भाग गए। यूपी 112 पुलिस सूचना पर पहुंची उसने घटना की छानबीन की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें