कन्नौज। तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने अपनी भाभी की छोटी बहन से दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता से एएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने सोमवार को एएसपी अरविंद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह नोएडा में रहकर पढ़ाई करती है। बड़ी बहन के देवर ने निकाह करने का झांसा देकर उसको घर बुलाया और दुष्कर्म किया। युवक ने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद निकाह करने से इंकार कर दिया। दबाव बनाने पर अब सोशल साइट पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। एएसपी ने थाना पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।