फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के घर जा रही किशोरी का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बुआ के घर जा रही किशोरी गायब हो गई। अज्ञात नंबर से भाई के पास आए फोन पर किशोरी ने अपहरण होने की बात कहते हुए जान को खतरा बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाले किसान ने सदर कोतवाली में 14 वर्षीय बहन के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान ने बताया कि 17 मई को बहन अपनी बुआ के घर कमालगंज जाने की बात कहकर निकली थी। जानकारी होने पर पता हुआ कि बहन रास्ते से गायब हो गई। 20 मई को अज्ञात नंबर से आए फोन पर बहन ने रोते हुए अपहरण की बात कही। बहन ने कहा अपहरण करने वाले लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। वे लोग उसकी हत्या कर देंगे। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द खोजकर परिजनों को किशोरी सुपुर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें