छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम भौंसे नगला निवासी भाजपा नेता के कपड़ा व्यापारी पुत्र संजय राजपूत की हत्या का खुलासा पुलिस आज कर सकती है। माना जा रहा है कि कपड़ा व्यापारी की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है।
क्षेत्र के ग्राम भौंसे नगला निवासी जगवीर सिंह भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। उनके पुत्र संजय राजपूत (22) कपड़े की दुकान चलाते थे। रविवार को संजय की हत्या कर शव महुआ नगला गांव के पास मक्के के खेत में फेंक दिया गया था। एसपी प्रशांत वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को शीघ्र ही मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल्स रिकार्ड के आधार पर जांच शुरू कर दी। सूत्रों की मानें तो प्रेम प्रसंग के चलते कपड़ा व्यापारी की हत्या की गई है।
मुख्य हत्या आरोपी को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।