फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के अरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जानलेवा हमले के मामले में पांच माह से फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पर कोर्ट के आदेश पर धारा 82 के तहत कुर्की कार्रवाई के नोटिस चस्पा किए गए। दोनों आरोपियों ने नमाज पढ़ने जाते वक्त प्रधान के पिता पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सारोतोप गांव के प्रधान नूर आलम ने 27 दिसंबर को गांव के पांच लोगों के खिलाफ पिता पर गोली चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि प्रधानी चुनाव को लेकर गांव के मुकीम, कलीम, वकील, बबलू और अफसर पिता नफीस से रांजिश मानते थे। पिता नफीस के नमाज पढ़ने जाते वक्त आरोपियों ने गोली चला दी थी। घटना में नफीस घायल हो गए थे। प्रधान नूर आलम की तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो आरोपी कलीम अली और वकील अली पांच माह से फरार चल रहे हैं। रविवार को सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धारा 82 के तहत फरार आरोपी कलीम और वकील के घर पर कुर्की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा कर दिए। इस दौरान पुलिस ने गांव में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुनादी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें