फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर कर्मी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
राकेशचंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। कोल्ड स्टोर के आलू निकासी बाबू ने गुरुवार रात मकान के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। पत्नी और परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते हताश होकर आत्महत्या का कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

किशनपुर गांव निवासी राकेश चंद्र (50) तालग्राम के निकवा स्थित चांद कोल्ड स्टोर में निकासी बाबू था। गुरुवार शाम को कोल्ड स्टोर से घर लौटा था। शाम को खाना खाकर कमरे में चला गया और फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो पत्नी ने जाकर देखा। अंदर से कमरा बंद मिला। परिजनों को जानकारी दी, तब दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में राकेश फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर पत्नी, बच्चों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया।
पत्नी कुसमा ने बताया कि तीन लड़कों में कश्मीर और राहुल की शादी हो चुकी है। कश्मीर और छोटा बेटा पिंटू दिल्ली में मजदूरी करते हैं। राहुल खेती करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन

70 हजार रुपये बिजली का बिल भी बकाया है। चार साल पहले दुकान के लिए 30 हजार रुपये से अधिक कर्ज लिया था वह भी अदा नहीं किया गया है। कोल्ड स्टोर से जो रुपये मिलते थे, उसमें गुजर बसर नहीं हो पा रही थी। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह ने का कहना है कि मामला आत्महत्या है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें