फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक ने युवती पर फेंका तेजाब, झुलसी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती गुलसबा और परिजनों से जानकारी लेते सीओ दीपक दुबे। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया। थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर में राशन लेकर घर जा रही युवती पर एक बाइक सवार युवक ने तेजाब फेंक दिया। युवती झुलस गई और मौके पर अफरा-तफरा मच गई। युवती को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युवती के भाई की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। ठठिया थाने में लगे कैमरे के फुटेज खंगाले जाने पर आरोपी युवक बाइक नजर आया है।
विज्ञापन

गांव जैनपुर निवासी गुलसबा (20) गुरुवार दोपहर गांव निवासी एक युवती के साथ कोटेदार के यहां राशन लेने गई थी। राशन लेकर घर जाते समय जैनपुर कोठी के पास अचानक आए बाइक सवार ने गुलसबा पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया। चेहरे, सीने और बांहों पर तेजाब पड़ने से गुलसबा छटपटा गई और शोर मचाया। इसी बीच उसके परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बाइक सवार युवक चेहरे और सिर पर गमछा बांधे था। सीसीटीवी फुटेज में बाइक से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।
थाना प्रभारी प्रयाग नारायण वाजपेयी ने बताया कि युवती की शादी तय हो चुकी है। कुछ घरेलू विवाद की जानकारी भी प्राथमिक पूछताछ में सामने आई है। युवती अभी बहुत कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। युवती के भाई शफीक की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ दीपक दुबे ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंच कर परिजनों और पीड़िता से बातचीत की।

सीसी टीवी फुटेज में दिखा आरोपी बाइक सवार। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें