फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर मायके पक्ष के लोगों के सामने युवक ने पत्नी को पीट दिया। परिवार के लोगों के साथ मिलकर पत्नी को धक्के मारकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली के बैसापुर पट्टी निवासी राम बाबू कटियार ने बेटी कोमल की शादी दो दिसंबर 2020 को वद्दापुर्वा निवासी प्रदीप से की थी। शादी के बाद प्रदीप और परिवार के लोग दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। राम बाबू के रुपये न देने पर प्रदीप और परिवार के लोग कोमल का उत्पीड़न करने लगे। 13 मई को राम बाबू परिवार के अन्य लोगों के साथ कोमल को बुलाने गए थे। इस दौरान प्रदीप और परिवार के लोगों ने कोमल को मारपीट कर घर से निकाल दिया। राम बाबू ने प्रदीप, जेठ श्याम बाबू, अनीस, सास सतरानी, ननद शिवानी और जेठानी सुधा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें