सौरिख। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के गांव निवासी महिला से हुई छेड़खानी की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे पीड़िता ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि 12 मई भोला और मल्लू ने उसके साथ छेड़खानी की थी। इस दौरान सीमा और पूनम ने सोने के कुंडल छीन लिए थे। पीड़िता के जहर खाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरे पक्ष ने भी पीड़िता के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद