फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के शवों की जेब से रुपये और मोबाइल गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा (कन्नौज)। थाना क्षेत्र में दुर्घटना में दो भाइयों की मौत के मामले में एक शर्मनाक तथ्य सामने आया है। दोनों शवों के पास से रुपये और मोबाइल पार किए जाने की बात सामने आई है। मृतक के बड़े भाई ने जेब से रुपये और मोबाइल पार कर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

औरैया के थाना बिधूना के गांव नारायणपुर भानु निवासी शरद कुमार ने बताया कि उसका भाई सुनील घर से पांच हजार रुपये और एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन और मोहित भी कुछ रुपये अपनी भाभी से लेकर आया था। जेब से पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा । केवल एक पॉलिथीन में कुछ लड्डू जरूर मिले थे। भाई का आरोप है कि जिस वक्त उसके भाइयों की सांसें टूट गई होंगी, तभी उनकी जेबों से पर्स निकाल लिए गए। पुलिस लूटपाट किए जाने से इनकार कर रही है।
दर्ज हुई रिपोर्ट
शरद की तरहीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट में शरद ने बताया कि उसके छोटे भाई सुनील कुमार और मोहित गुरुवार को बुद्धापुर्वा चचेरे भाई की साली की शादी में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। उमर्दा नहर के पास मोड़ पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी राकेश कुमार पटेल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर वाहन को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें