फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भपात का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज में तीन लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर पति ने परिवार के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। गर्भपात कराने के लिए उसे दवा भी खिलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव बसीरापुर भाट निवासी राजेंद्र ने अपनी बेटी नेहा देवी की शादी 17 जनवरी 2020 को कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के निबौरी मजरा सिहरा दाराशिकोह निवासी भगत के साथ की थी। शनिवार को सदर कोतवाली में नेहा देवी ने पति भगत, सास कुंती देवी और ससुर श्रीपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि शादी के बाद भगत और परिवार के लोग दहेज में तीन लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 24 मार्च 2022 को पति भगत ने सास-ससुर के साथ मिलकर पिटाई की। इसके बाद गर्भपात कराने के लिए दवा खिलाने का प्रयास किया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें