फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर हटाने के विवाद सफाई कर्मी से मारपीट, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ट्रैक्टर हटाने के विवाद में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी से मारपीट कर दी गई। तहरीर देने के बाद कार्रवाई न होने से नाराज सफाई कर्मियों ने थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

कस्बा तालग्राम के गांधी नगर निवासी विकास कुमार वाल्मीकि ने बताया कि वह नगर पंचायत तालग्राम में सफाई कर्मी है। गुरुवार को वह राकेश, प्रमोद कुमार, दिनेश के साथ ट्रैक्टर लेकर कूड़ा हटा रहा था। बरगदिया चौराहे से कूड़ा भर कर जाते समय जरामऊ के एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर आगे खड़ा कर दिया। जब हटाने के लिए कहा तो गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शुक्रवार को फिर कूड़ा उठाते समय युवक हमलावर हो गया और मारपीट कर दी। कार्रवाई न होने से एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मी थाने पहुंचे और हंगामा किया। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह के आश्वासन के बाद सफाई कर्मी थाने से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें