गुरसहायगंज। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोर पार कर दिए। शुक्रवार सुबह बिखरा सामान मिलने पर घर के सदस्यों के होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी अवधेश सिंह गुरुवार रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। इस दौरान छत के रास्ते से आंगन में चोर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे पांच हजार रुपये और 50 हजार के जेवर समेत एक चांदी की मूर्ति चोरी कर ले गए। अवधेश सिंह की पत्नी मीरा देवी ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।