इंदरगढ़। स्कूल से लौट रही छात्रा से युवक ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी पिता को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी की 12 वर्षीय बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। गुरुवार को स्कूल से लौटते समय छिबरामऊ कोतवाली के बटेला निवासी अतर सिंह ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। छात्रा ने बताया कि आए दिन आरोपी रास्ता घेर कर अश्लील हरकतें करता है। शाम होने पर घर के आसपास भी चक्कर काटता रहता है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अतर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसआई राकेश कुमार पटेल ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।