फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
जानकारी देते मृतक महिला के परिजन। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। ससुराल में विवाहिता का शव पड़ा मिला। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। विवाहिता के भाई ने तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के गांव नगला झोल निवासी नीतेश कुमार ने दस साल पहले बहन रानी की शादी सदर कोतवाली सलेमपुर निवासी दिलीप कुमार के साथ की थी। शादी के बाद दिलीप और परिवार के लोग दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे।
गुरुवार शाम घर के कमरे में रानी का शव पड़ा मिला। दूसरे दिन शुक्रवार को पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। नीतेश ने कोतवाली पुलिस को हत्या की तहरीर दी। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें