सौरिख। झाड़ियों में मिले किसान के शव की मामले में अब जांच ठठिया थाना प्रभारी करेंगे। मृतक के परिजनों की शिकायत पर यह कार्रवाई एसपी प्रशांत वर्मा ने की है।
क्षेत्र के गोरखपुर निवासी किसान विश्व प्रताप सिंह उर्फ समर पाल सिंह का 11 अप्रैल को झाड़ियों में क्षत-विक्षत शव मिला था। मृतक की मां श्यामा देवी ने रंजिश के चलते दिनेश भदौरिया और श्रीराम के खिलाफ ट्रैक्टर के रोटावेटर से बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना सौरिख थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता कर रहे थे। मृतक की मां ने आईजी से शिकायत करते हुए बताया था कि विवेचक मदन गोपाल ने मामले में धाराएं कम कर दी हैं। इससे एसपी ने मामले की विवेचना अब ठठिया थाना प्रभारी को सौंपी है।