फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद घर से गायब हुई विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बजरिया में पति से विवाद के बाद विवाहिता गायब हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष ने अनहोनी की आशंका जताई है। ससुराल पक्ष ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी जय किशन गुप्ता उर्फ जैकी ने बताया कि उसका पत्नी छाया देवी गुप्ता से विवाद हो गया था। इसके बाद वह दोनों बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। मामले की सूचना पाकर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए। छाया के भाई कानपुर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। साल 2019 में यह मामला परिवार परामर्श केंद्र कानपुर पहुंचा, जिसमें सुलहनामा के आधार पर दोनों फिर से साथ रहने लगे। इसके बाद भी झगड़े जारी रहे। नौ मई को जय किशन गुप्ता ने उसे पत्नी के गायब होने की सूचना दी। उसने बहन के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताई है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई जा रही है। महिला की तलाश कराई जाएगी। मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं, इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें