फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बंबा में पलटी पिकअप, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। ईजलपुर गांव के सामने तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल युवक बहन की शादी के लिए सामान गेस्ट हाउस में रखकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के संतोषपुर गांव निवासी हीरेंद्र सिंह की बहन शालू की शादी मंगलवार को टड़ा निवासी ध्रुव के साथ होनी है। हीरेंद्र गांव के अंशु सिंह, रजत, बेवर थाना क्षेत्र के गांव शकत निवासी उत्तम तिवारी, कुरावली निवासी अंकुश के साथ पिकअप से सामान गेस्ट हाउस में रखने आए थे। कुरावली निवासी गोपी पिकअप को चला रहा था। वापस जाते समय कुसमरा रोड पर ईजलपुर गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, प्राथमिक इलाज के बाद सभी को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें