फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर तलवार से हमला

विज्ञापन
घायल प्रेमचंद्र शर्मा। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। रास्ते के विवाद में समझौता कराने से नाराज एक पक्ष ने सोमवार देर शाम घर में घुसकर भाजपा बूथ अध्यक्ष पर तलवार से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा नेता की पत्नी ने गांव के तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नरुइया गांव निवासी शिवकांती शर्मा ने बताया कि उसके पति प्रेमचंद्र शर्मा भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। गांव में रास्ते के विवाद में आठ मई को पुलिस के सामने उसके पति ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। एक पक्ष समझौता से नाराज हो गया। सोमवार शाम उसके पति घर के अंदर पूजा कर रहे थे। गांव के तीन लोग घर में घुस कर तोड़फोड़ करने लगे। उसके पति ने विरोध किया तो तलवार से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुन आपस पास के लोग दौड़े तो हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें