फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चोरी कर काटने में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मवेशी चोरी कर काटने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मवेशी के अवशेषों के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के सफदरगंज मोहल्ला की नई बस्ती में सोमवार को कटे मवेशी के अवशेष मिले थे। आरोपियों ने हाजीगंज निवासी सचिन राजपूत का मवेशी चोरी कर काट डाला था। हिंदू संगठनों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर बीबी चिमनी निवासी मोहम्मद इरफान, बाबा, जटपुरा निवासी मोजिम, शीबू सफदरगंज निवासी कल्लू को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। जटपुरा निवासी फरार आरोपी बिल्ली समेत अज्ञात लोगों की तलाश में दबिश जारी है।
पुलिस ने मवेशी के अवशेषों को जांच के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पशु की हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें