कन्नौज। ऑनलाइन वेबसाइट पर नौकरी का आवेदन करने के बाद बेरोजगार युवक से खाते में रुपये जमाकर ठगी का मामला सामने आया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर के सरायमीरा नई बस्ती यशोदनगर गोल कुआं निवासी निकितेश कुमार ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसने एक निजी वेबसाइट पर नौकरी देखकर आवेदन किया था। रविवार को एक लड़की ने फोन कर डिटेल की जानकारी की। इसके बाद नौकरी देने के नाम पर खाते में 27 हजार रुपये डलवा लिए। रुपये पहुंचने के बाद वह गाली-गलौज कर धमकी देने लगी। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)