कन्नौज। आर्थिक कलह से तंग युवक ने फांसी लगा ली। फंदे से शव लटकता देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बछज्जापुर निवासी अवधेश कुमार(28) मजदूरी करता था। बीते कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। शनिवार रात घर में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पाल चौराहा चौकी से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई जगदीश ने बताया कि भाई ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की है।