फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के पास पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज के पास सड़क के डिवाइडर पर युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चोटें हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास रविवार दोपहर 12 बजे के करीब सड़क के डिवाइडर पर एक लावारिस युवक का शव मिला। शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने शव की शिनाख्त करनी चाही, कोई फायदा नहीं हुआ। शरीर पर चोटों के निशान हैं। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें