फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घर की खिड़की से लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पंचायत घर की खिड़की से लगे फंदे पर युवक का शव लटका देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की मामले की जानकारी परिजनों को दी। बताया गया कि पारिवारिक कलह से नाराज होकर वह घर से निकला था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के किनौली गांव निवासी रामविलास (45) सोमवार की शाम किसी बात से नाराज होकर घर से निकल आया था। रात मे वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने रामविलास का शव पंचायत घर की खिड़की पर फांसी पर लटका देखा। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। खबर सुनते ही परिजनों मे चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने बताया कि रामविलास के दो लड़के व तीन लड़कियां हैं। शाम को वह घर में कहासुनी के बाद निकला था। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें