छिबरामऊ। जीटी रोड से सौ शैया जाने वाले मार्ग पर एक प्लाट में तड़के युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शव को सौ शैया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
रविवार की सुबह राहगीरों ने जीटी रोड से सौ शैया जाने वाले मार्ग पर किनारे एक प्लाट में युवक का शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर सौ शैया चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। आंख पर चोट का निशान दिखाई दे रहा था, लेकिन शव किसका इसकी जानकारी किसी के पास नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने शव को सौ शैया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। (संवाद)