फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप पर मीटर लगाने गई बिजली विभाग की टीम से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के कूंदेपुर गांव में नलकूप पर मीटर लगाने के लिए गई बिजली विभाग की टीम से लोगों की हाथापाई हो गई। बिजली विभाग की टीम ने हाथापाई का वीडियो भी बना लिया। जेई ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई करन सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर को वह शासन व विभाग के निर्देश पर निजी नलकूपों की निगरानी का कार्य कार्यदायी संस्था दीपक इंटरप्राइजेज के माध्यम से करा रहा था। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी ध्रुव नारायण शुक्ला, पंकज कुमार व संविदा लाइनमैन राजीव दुबे ग्राम कूंदेपुर में एक निजी नलकूप पर मीटर लगाने के लिए पहुंचे तो कुछ लोग आ गए और मीटर लगवाने से इनकार करते हुए झगड़ा फसाद पर आमादा हो गए। इन लोगों ने गालीगलौज करते हुए धक्का-मुक्की की, जिससे ध्रुव नारायण का मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। टीम में किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जेई ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें