पहरे में तैनात सिपाही से राइफल लोड कराते एडीजी। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। एडीजी कानपुर जोन ने गुरुवार रात तिर्वा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क से लेकर रात्रि दिवस के अधिकारी व उप निरीक्षक गायब मिले। इस पर कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
गुरुवार रात करीब 11 बजे अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर फर्रुखाबाद से कानपुर जाते समय अचानक तिर्वा कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष में कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। रात को शिकायत सुनने के लिए उप निरीक्षक व कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह भी नहीं थे। एडीजी ने तत्काल कोतवाल नरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। निरीक्षण के दौरान कई रजिस्टरों मे गड़बड़ी मिली। वहीं पहरे पर मौजूद सिपाही से उन्होंने राइफल लोड कराने के साथ सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि निरीक्षक राम अवतार को तिर्वा कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।