फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से शव लाकर मायके पक्ष ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। महाराष्ट्र में पति के साथ रह रही महिला की मौत हो गई। बुधवार को मायके पक्ष के लोग शव लेकर ससुराल पहुंचे और पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र के मक्कापुरवा निवासी रामासरे ने 20 दिसंबर 2020 को बेटी ज्योति कुशवाहा (23) की शादी सदर कोतवाली के मतौली गांव निवासी अखिलेश कुमार के साथ की थी। अखिलेश कुमार महाराष्ट्र के नागपुर में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है।
मार्च में होली कर वह पत्नी ज्योति को साथ ले गया था। मंगलवार सुबह परिजनों को नागपुर में ज्योति की मौत की सूचना मिली। इससे बुधवार को परिजन वहां से शव लेकर मतौली पहुंचे और अखिलेश पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के पिता रामासरे ने जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र से पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि ज्योति की मौत महाराष्ट्र में हुई है। आला अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें