फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुआ विवाद, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के चढ़रउआ गांव में उधारी के रुपये मांगने पर दो पक्षों में लाठी डंडे चलने से महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सकरावा चौकी क्षेत्र के चढ़रउआ गांव निवासी पंकज उर्फ पिंटू गुप्ता की खाद बीज की दुकान पालन अड्डा तिराहे पर है। उसने गांव के ही हिमांशु गुप्ता से उधारी के 5600 रुपये मांगे थे। इसके चलते सोमवार को हिमांशु गुप्ता ने दुकानदार पंकज गुप्ता के घर पहुंचकर अकेली मौजूद पत्नी अनीता देवी से गालीगलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों से लोग आमने-सामने आ गए और लाठी डंडा चलने से दुकानदार पंकज, पत्नी अनीता, भाभी शोभा देवी, पुत्र शिवा, जबकि दूसरे पक्ष से हिमांशु गुप्ता, पिता चंद्र प्रकाश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से अनीता देवी, शिवा, हिमांशु गुप्ता व चंद्र प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें