फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित युवक के घर चस्पा किया गया कुर्की का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। फरवरी माह में एक लड़की को बहलाकर ले जाने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुनादी कराई। इसके बाद उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया।
विज्ञापन

रविवार को सीओ शिवकुमार थापा ने थाना क्षेत्र के गांव अहिरुआ राजारामपुर पहुंचकर लड़की को बहलाकर ले जाने के मामले में फरवरी माह से फरार चल रहे आरोपी कुलदीप राठौर के खिलाफ धारा 82 के तहत कार्रवाई की। पुलिस कर्मियों ने गांव में घूम घूमकर मुनादी कराई। बाद में उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

बता दें कि दो फरवरी को एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी को कुलदीप राठौर ले गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस ने गायब युवक के परिजनों पर लड़की की खोज कराने का दबाव बनाया। साथ ही युवक की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिशें दी थीं, लेकिन दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें