तिर्वा। शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी व बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। पत्नी ने पति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के उम्मापुर्वा गांव निवासी आरती सिंह ने बताया कि उसका पति फूल सिंह आए दिन शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है। 15 अप्रैल की शाम छह बजे वह 13 वर्षीय बेटे देव और पांच वर्षीय बेटे यश के साथ कमरे बैठी थी। इस बीच पति आया और सभी को कमरे में बंद कर आग लगा दी। चीखने-चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाकर किसी तरह सभी को बचा लिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।